एजुकेशन

UGC NET Result 2024: जारी होने जा रहा यूजीसी नेट रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET Result 2024 Date

UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट एग्जाम का रिजल्ट (UGC NET June Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET June Result 2024: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा

यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यह परीक्षा 83 विषयों के लिए सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर हुई। वहीं, इस परीक्षा की फाइनल आंसर-की 11 अक्टूबर को जारी की गई। अभ्यर्थी अब बेसब्री से यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

UGC NET Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UGC NET Result 2024

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूजीसी नेट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UGC NET Result 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूजीसी नेट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पात्र होते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article