एजुकेशन

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: जारी हुआ आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024

RBI Grade B Phase II Admit Card 2024: आरबीआई ग्रेड बी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

आरबीआई ग्रेड बी फेज 2 परीक्षा का आयोजन 26 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 19 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।

How to download RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2024

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ग्रेड बी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर नौकरी का मौका, इस डेट से पहले करें अप्लाई

RBI Grade B Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेड बी के कुल 94 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 25 जुलाई से 16 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article