UGC NET Result 2022 Tomorrow, UGC NET Result 2022 Date, Sarkari Result at ugcnet.nta.nic.in and ntaresults.nic.in: यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। यूजीसी अध्यक्ष प्रो. जगदीश कुमार ने यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके अनुसार नतीजे कल यानी 5 नवंबर (शनिवार) को जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे।
UGC NET Result 2022 Date: यूजीसी अध्यक्ष ने दी सूचना
यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि यूजीसी नेट के परिणाम 5 नवंबर (शनिवार) को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए जाएंगे। परिणाम एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, अभ्यर्थी ugcnet.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर भी परिणाम देख सकेंगे।
UGC NET Result 2022 Tomorrow: यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
यूजीसी नेट रिजल्ट के समय को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है एनटीए की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थियों को सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ ही यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दी जाएगी। नतीजे देखने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
UGC NET Exam 2022: ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है लेकिन देश भर में भर्ती कोविड-19 मामलों की वजह से दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए परीक्षा एक साथ हुई। परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई से 12 जुलाई तक, फिर 20 सितंबर से 23 सितंबर तक, 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक और 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक दो पाली में किया गया। यह परीक्षा देशभर के कई केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में हुई।
UGC NET Exam Result 2022: वेबसाइट पर रखें नजर
यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर भरोसा न करें।
