एजुकेशन

UGC NET June 2023 Phase II Admit Card: कब जारी होगा यूजीसी नेट फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड कब व कहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 13, 2023, 11:21 AM IST

UGC NET June 2023 Phase – II Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए बहुत जल्द दूसरे चरण के लिए यूजीसी नेट जून एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगी। चरण 2 के लिए प्रवेश पत्र जारी होने पर उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

यूजीसी नेट फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड

UGC NET June 2023 Phase – II Admit Card जल्द जारी होने वाला है। यदि आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, दिनांक व डाउनलोड करने का तरीका देख सकते हैं। इन एडमिट कार्ड को यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा, अभी तक के अपडेट की बात करें, तो यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है, और फेज 1 की परीक्षा आज यानी 13 जून से शुरू हो रही है, यह परीक्षा 17 जून तक चलेंगी।

उम्मीदवार UGC NET June Admit Card 2023 for Phase 2 कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यहां होमपेज पर इस लिंक पर क्लिक करें — Release of Admit Card for UGC NET June 2023 Phase – II
  • अब नया पेज खलेगा, यहां क्रेडिंशियल डालें, सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें व डाउनलोड करें।

कब से है यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा, व कब आएंगे एडमिट कार्ड

UGC NET चरण 2 परीक्षा 19 जून से शुरू होगी जबकि 22 जून 2023 तक आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची 8 जून को जारी की गई थी, अब समझिए कि कब आएंगे एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट फेज 1 की परीक्षा आज 13 जून से शुरू हो गई है, जबकि इसके लिए एडमिट कार्ड 10 जून को जारी किए गए थे यानी परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले।

इसी तरह यूजीसी नेट फेज 2 की परीक्षा 19 जून से है अब यदि 3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, तो अनुमानित तिथि होगी 16 जून, 2023

यूजीसी नेट परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा UGC-NET के संचालन का कार्य सौंपा गया है। इस परीक्षा के माध्यम से 'सहायक प्रोफेसर' के साथ-साथ 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप' के लिए भारतीय नागरिकों की योग्यता निर्धारित की जाती है। UGC-NET का संचालन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जा रहा है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article