एजुकेशन

UGC NET June Result 2025 Date: इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

UGC NET June Result 2025, ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर (UGC NET June Result 2025) सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (UGC NET June Result) कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यहां आप यूजीसी नेट जून 2025 रिजल्ट, कटऑफ, स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET June Result 2025 Date: यहां देखें यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट

UGC NET June Result 2025, ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in: यूजीस नेट जून 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम की (UGC NET June Result 2025) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) किसी भी वक्त यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर (UGC NET June Result) सकता है। पिछले रुझानों पर नजर डालें तो फाइनल आंसर की और रिजल्ट परीक्षा के 2 से 4 सप्ताह के भीतर जारी कर दिए (UGC NET June Result 2025 Date) जाते हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह के आखिरी में रिजल्ट जारी हो (UGC NET June Result Date) सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET June Result 2025: कब जारी हुई थी आंसर की

यूजीसी नेट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी की गई थी। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 8 जुलाई तक का समय दिया गया था। परीक्षा 25 से 29 जून 2025 तक आयोजित की गई थी। एग्जाम कंप्यूटर आधारित मोड पर 85 विषयों के लिए हुई थी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check UGC NET June Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in, nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET JUNE 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर अपना स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UGC NET June Result: यूजीसी नेट परीक्षा में पास होने के बाद

यूजीसी नेट परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में सब्जेक्टवाइज पर्सेंटाइल, कैटेगिरा वाइज कटऑफ मार्क्स और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर दोनों पदों के लिए योग्यता की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण प्रदर्शित होते हैं।

जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार फेलोशिप के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान में उन्नत शोध या पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर श्रेणी के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भारत भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article