UGC NET June 2026 Last Date Eng Soon: एनटीए यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा में रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। जो उम्मीदवार इस बार NTA UGC NET 2026 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं। उन उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एंजेसी NTA ने एक एडवाइजरी जारी की है। जारी ट्वीट में कहा गया है कि UGC NET जून 2026 के आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर लें और पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड कर लें। आवेदन तभी पूर्ण माने जाएंगे, जब शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक हो जाएगा।
उम्मीदवार 20 मई रात 11.50 बजे तक नेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनटीए ने क्या कहा
एनटीए की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवार अपना फॉर्म भरते समय उसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, दिव्यांग स्थिति विषय और परीक्षा शहर की जानकारी की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।

UGC NET June 2026
इस दिन तक कर सकते हैं फॉर्म में करेक्शन
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा। करेक्शन विंडो 22 मई से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 22 मई से लेकर 24 मई तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एनटीए की ओर से 15 जून तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 22 जून से लेकर 33 जून तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। यूजीसी नेट की परीक्षा कुल 85 विषयों के लिए आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 10 जून तक एग्जाम सिटी स्लिप और 15 जून तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
