UGC NET June 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) जून 2026 सेशन के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अंतिम अवसर है। क्योंकि 20 मई 2026 को आवेदन विंडो बंद हो जाएगी, उसके बाद किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अगर आप भी उन उम्मीदवारों में से एक है, जिन्हें NET 2026 जून सेशन परीक्षा में शामिल होना है, लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो समय रहते प्रक्रिया पूरी करें। नीचे रजिस्ट्रेशन का आसान तरीका दिया हुआ है, उम्मीदवार उसे फॉलो करें और प्रक्रिया पूरी करें।
UGC NET 2026 Exam शेड्यूल और मोड
इस साल UGC NET जून 2026 की परीक्षाओं का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड यानी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 85 विषयों को शामिल किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान
NTA ने उम्मीदवारों को आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों और फॉर्म में गलतियों से बचने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार, नाम, जन्मतिथि, विषय और अन्य आवश्यक जानकारी ध्यान से भरें। क्योंकि इसमें सुधार का मौका नहीं दिया जाएगा। फॉर्म पूरा करने के बाद एक बार जरूर चेक करें। इसके साथ ही निर्धारित समय सीमा में आवेदन शुल्क का भुगतान करें, ताकि आप परीक्षा में शामिल हो सके, ऐसा न हो की आप फॉर्म भर दें लेकिन आवेदन शुल्क न भरने के कारण आपका फॉर्म सबमिट नहीं हुआ तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा।
क्या है यूजीसी नेट 2026 का आवेदन शुल्क (UGC NET 2026 Application Fee)
सामान्य/अनरिजर्व्ड (General) - 1150 रुपये
सामान्य-EWS और OBC-NCL - 600 रुपये
SC/ST/PwD और थर्ड जेंडर - 325 रुपये
कैसे भरें UGC NET 2026 आवेदन फॉर्म?
स्टेप 1 - यूजीसी नेट 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2 - आवेदन फॉर्म भरने के लिए खुद को मोबाइल और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 3 - आवेदन फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करें और आवश्यक सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 4 - इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
स्टेप 5 - फॉर्म को पुनः चेक करें और फिर सबमिट करें।
स्टेप 6 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें। (यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग के माध्यम से फीस पे करें।
स्टेप 7 - अब उम्मीदवार कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करने और शुल्क का भुगतान करने के बाद UGC NET 2026 का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की परीक्षा डेट, शिफ्ट की टाइमिंग और अलॉट किए गए परीक्षा केंद्र (Exam Center) की पूरी जानकारी दी जाएगी।
