एजुकेशन

UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी जारी, जानें कहां और कब होगी परीक्षा, यहां करें डाउनलोड

UGC NET 2024 Exam City Slip: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से UGC NET Exam 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं वो यूजीसी नेट एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा 2024

Photo : Times Now Digital

UGC NET 2024 Exam City Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से UGC NET Exam 2024 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस साल UGC NET June 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यूजीसी एग्जाम सिटी स्लिप को एडमिट कार्ड ना समझें। एडमिट कार्ड कुछ दिनों के बाद जारी होगा।

यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 19 मई 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए पहले 18 जून की तारीख निर्धारित थी, लेकिन कुछ कारणो से परीक्षा की तारीख स्थगित कर दी गई। अब परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो गई है। नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Exam City Slip ऐसे करें डाउनलोड

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates पर क्लिक करें।
  • अब NTA UGC NET / JRF June 2024 Check Exam City for August Exam 2024 के लिंक पर जाएं।
  • यहां Download City Slip के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करें और आगे के इस्तेमाल के लिए प्रिंट लेकर रखें।

UGC NET June Exam 2024 City Slip Download यहां डायरेक्ट लिंक से पाएं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

परीक्षा की तारीखें जारी करने के साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं। एनटीए नेट 2024 जून परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रश्न के मामले में, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा पर नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article