UGC NET Exam City Slip 2024 Release Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2024 Re-Exam City Slip जारी करने वाली है। जो उम्मीदवार री एग्जाम के लिए इंतजार कर रहे हैं, उन्हें UGC NET Exam City Slip Official Website ugcnet.nta.ac.in पर जाने की जरूरत है। जानें कब तक जारी होगी यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप व कैसे करें डाउनलोड
UGC NET Exam City Slip 2024 Release Date
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन माना जा रहा है इसी सप्ताह आप UGC NET Exam City Slip Download कर सकेंगे।
UGC NET 2024 Re-Exam 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, चूंकि इसी माह परीक्षा है, ऐसे में तैयारी में पूरा जोर लगा दीजिए।
UGC NET Exam City Slip 2024 Download
परीक्षा शहर की पर्ची में उस स्थान का नाम होगा जहां उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र स्थित होंगे। जबकि परीक्षा तिथि, समय और अन्य विवरण एडमिट कार्ड पर साझा किए जाएंगे। जैसे ही इस UGC NET Exam City Slip Download Link एक्टिव होगा, उम्मीदवार सबसे पहले timesnowhindi.com/education पर से जानकारी पा सकेंगे।
कैसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप
यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए UGC NET Exam City Slip Login करने की जरूरत होगी।
गौरतलब है कि 18 जून को, UGC NET परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जिसे बाद में शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दिया था। “UGC NET जून 2024 चक्र की परीक्षा पहले पेन और पेपर (ऑफलाइन) मोड में आयोजित की गई थी। हालांकि, अब यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जाएगा," एनटीए ने संशोधित तिथि के लिए अधिसूचना में कहा।
जून की परीक्षा के दौरान यूजीसी नेट परीक्षा में उम्मीदवारों का पंजीकरण और भागीदारी बढ़ गई। दिसंबर 2023 में 9,45,872 पंजीकृत उम्मीदवारों की तुलना में 11,21,225 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जून की परीक्षा में कुल 9,08,580 उपस्थित हुए, जिसमें कुल उपस्थिति लगभग 81 प्रतिशत दर्ज की गई।
