एजुकेशन

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए शहर सूचना सूची, कैसे देखें अपना परीक्षा केंद्र

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 6, 2023, 10:19 AM IST

UGC NET December 2023 Exam City Slip: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने वाली है।

Image

यूजीसी नेट परीक्षा 2023

UGC NET December 2023 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार क्रेडिंशियल के साथ तैयार रहें, क्योंकि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने वाली है। जैसे ही एग्जाम सिटी स्लिप (UGC NET Exam City Slip 2023) जारी की जाएगी, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज से इसे देख सकेंगे, यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार जन्म तिथि व एप्लीकेशन नंबर के साथ तैयार रहें, क्योंकि यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप कभी भी जारी हो सकती है। UGC NET Exam के माध्यम से भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों का चयन किया जाता है।

यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप 2023 कैसे डाउनलोड करें?- UGC NET Exam City Slip

  • एक बार जारी होने के बाद आप एनटीए यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप' लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन जैसे डिटेल दें, इसके बाद परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा तिथि - UGC NET December Session Exam 2023 Date

यूजीसी नेट परीक्षा 6 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा मल्टी-शिफ्ट में होगी। परीक्षा का माध्यम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का सुझाव दिया गया है। परीक्षा से 30 मिनट पहले पंजीकरण डेस्क बंद कर दिया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article