एजुकेशन

UGC NET December Admit Card 2025: जारी हुआ यूजीसी नेट 2 जनवरी की परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET December Admit Card 2025 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 2 जनवरी को होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UGC NET December Admit Card 2025 Released: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट 2 जनवरी की परीक्षा का एडमिट कार्ड

UGC NET December Admit Card 2025 Released: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UGC NET December Admit Card 2025) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 2 जनवरी को होने वाले यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर (UGC NET December Admit Card) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।

UGC NET December Exam Date: कब होगी यूजीसी नीट दिसंबर की परीक्षा

बता दें यूजीसी नेट की परीक्षाएं परीक्षा 31 दिसंबर 2025, 2, 3, 5, 6 और 7 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के परीक्षा केंद्रों पर 85 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में होगी। यूजीसी की ओर से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तिथि के बारे में शहर सूचना पर्ची के माध्यम से पहले ही सूचित कर दिया गया है। शेष परीक्षा तिथियों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET December Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UGC NET December Admit Card 2025 Released लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UGC NET December Admit Card: यूजीसी नेट में दो प्रश्नपत्र

यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। प्रथम प्रश्नपत्र टीचिंग एंड रिसर्च एप्टीट्यूड पर केंद्रित होगा और इसमें 50 प्रश्न होंगे। द्वितीय प्रश्नपत्र सब्जेक्ट स्पेसिफिक होगा और इसमें 100 प्रश्न होंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article