एजुकेशन

UGC NET Dec 2023 Result OUT: घोषित हुआ यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UGC NET December 2023 Result Link: यूजीसी नेट परिणाम दिसंबर 2023 आज यानी 19 जनवरी 2024 को जारी कर ​दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट जारी

UGC NET December 2023 Result Link PDF Download: इंतजार हुआ खत्म! यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। बता दें, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस रिजल्ट को अभी कुछ मिनट पहले जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रिजल्ट को यूजीसी की आधिकरिक साइट ugcnet.nta.ac.in के साथ यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परिणाम 2023: स्कोरकार्ड कैसे करें चेक

  • सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब, उम्मीदवार होमपेज पर सबसे नीचे देखें उन्हें Candidate Activity नाम का सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहां UGC NET December 2023 Result नाम के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा।
  • यहां आवेदन संख्या, जन्मतिथि के साथ लॉगिन करें और स्कोरकार्ड देखें।

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सेशन की परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 6 दिसंबर, 2023 से 19 दिसंबर, 2023 तक परीक्षा का आयोज किया था। यूजीसी नेट दिसंबर 2023 सेशन की परीक्षा में 9,45,918 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान देश भर के 292 शहरों में 83 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यूजीसी - नेट दिसंबर 2023 के लिए आंसर की 3 जनवरी को जारी की गई थी और आपत्ति करने के लिए 5 जनवरी, 2024 तक का मौका दिया गया था।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article