एजुकेशन

UGC NET December 2023: जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का नोटिफिकेशन, देखें एग्जाम शिड्यूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Oct 1, 2023, 10:09 AM IST

University Grants Commission (UGC)-NET Notification December Session 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in के साथ साथ नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन का नोटिफिकेशन

National Testing Agency UGC NET December 2023 Notification जारी कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 30 सितंबर की शाम यूजीसी नेट दिसंबर 2023 अधिसूचना जारी की। इसी कि साथ उन लोगों का इंतजार खत्म हो गया जो दिसंबर चक्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते थे। इस अधिसूचना (UGC NET December 2023 Notification) को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया गया है।

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2023 परीक्षा तिथि - UGC NET December 2023 Exam Date

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी।

कब है जून 2024 सेशन की परीक्षा - UGC NET june 2024 Exam

यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा (सत्र 1) 10 जून से 21 जून 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

  • एप्लीकेशन मोड: आनलाइन
  • एग्जाम मोड: आनलाइन

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए योग्यता - UGC NET December 2023 Eligibility

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए हर वह उम्मीदवार पात्र है जिसके पास मास्टर डिग्री है।

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क - UGC NET December 2023 Application Fee

  • जनरल या अनारक्षित वर्ग के लिए 1150 रुपये
  • जनरल -ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एमसीएल के लिए 600 रुपये
  • एससी/ एसटी/ दिव्यांगजन/ थर्ड जेंडर के लिए 325 रुपये
ugc net december session 2023 schedule

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2023 शिड्यूल

साल में कितनी बार होती है यूजीसी नेट परीक्षा - UGC NET Exam

भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article