एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2024: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

UGC NET Admit Card 2024 Download Link: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 2025 से 16 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही रिलीज हो चुकी है। वहीं, अब आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एडमिट कार्ड को लेकर कोई डेट तो घोषित नहीं की गई है। बता दें कि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UGC NET का एडमिट कार्ड

Photo : iStock

UGC NET Admit Card 2024 Download Link: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी, 2025 से 16 जनवरी, 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही रिलीज हो चुकी है। पिछले वर्षों के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि हॉल टिकट परीक्षा शुरू होने से दो या तीन दिन पहले रिलीज हो सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एग्जाम 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 12 दिसंबर तक का समय मिला था। अब एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए यूजीसी नेट 2024 दिसंबर एग्जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से लॉगिन करें।
  • एक एडमिट कार्ड का पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब Admit Card चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। एग्जाम जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान, असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाएगी। एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।

यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। 85 विषयों के लिए यह परीक्षा कंडक्ट कराई जाएगी। यह एग्जाम देश भर के विभिन्न शहरों में कराई जाएगी। इसके पहले यह परीक्षा 1 जनवरी, 2025 को कंडक्ट होनी थी लेकिन बाद में परीक्षा की तारीखों में परिर्वतन किया गया था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article