एजुकेशन

UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card 2024-25: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द जारी ​होने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर से इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, जानें कब होगी परीक्षा

Image

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड (image - canva)

UGC NET Admit Card 2024-25: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। माना जा रहा है 31 दिसंबर से पहले इन एडमिट कार्ड को जारी किया जा सकता है। एक बार जारी होने के बाद इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर से इसे चेक व डाउनलोड कर सकेंगे, जानें कब होगी परीक्षा व कैसे डाउनलोड करेंगे UGC NET Admit Card 2024 25

UGC NET Admit Card 2024 Subject Wise

इंटरनेट पर खबर चल रही है कि क्या यूजीसी नेट एडमिट कार्ड को सब्जेक्ट वाइज जारी किया जा सकता है, लेकिन अभी इस पर यूजीसी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

UGC NET Admit Card 2024 Official Website

जैसे ही ये एडमिट कार्ड जारी होंगे, इन्हें केवल आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर से डाउनलोड किया जा सकेगा, हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर भी UGC NET Admit Card 2024 Download Link को शेयर किया जाएगा।

UGC NET Admit Card 2024 Download करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत होगी।

UGC NET Admit Card 2024 How to Check

उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। वे यह जानने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: ugcnet.nta.ac.in

चरण 2: UGC NET Admit Card 2024 Download Link पर क्लिक करें।

चरण 3: लॉगिन करें

चरण 4: UGC NET Admit Card 2024 स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5: UGC NET Admit Card 2024 Subject Wise PDF Download करें

कब होगी परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 03 जनवरी 2025 से 16 जनवरी 2025 तक देश भर के विभिन्न शहरों में 85 विषयों के लिए UGC - NET दिसंबर 2024 परीक्षा का आयोजन करेगी, बता दें, परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article