UGC NET 2025 Exam City Slip Link at ugcnet.nta.ac.in: यूजीसी नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा की सिटी स्लिप आज यानी 15 जून को जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना सिटी डिटेल्स चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET 2025 Exam Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 तक 85 विषयों के लिए किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक देश के विभिन्न केंद्रों पर होगी। वहीं, यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जानी है। इस हिसाब से सिटी स्लिप आज यानी 15 जून को अपलोड कर दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET 2025 Exam City Slip
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी एग्जाम सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।
UGC NET Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड
एनटीए द्वारा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। बता दें कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 21 जून को जारी किए जाने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
