UGC NET Admit Card 2023 Date: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) यूजीसी नेट दिसंबर 2022 परीक्षा (UGC NET December 2022) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2023: फेज 1 एग्जाम की डेट
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पहला सेशन 21 फरवरी, 22 फरवरी, 23 फरवरी और 24 फरवरी 2023 को होगा। बता दें कि जून सेशन की तारीख पहले ही घोषित की जा चुकी है। जिसके मुताबिक परीक्षा 13 जून से 22 जून 2023 तक होगी।
UGC NET Admit Card 2023: सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी
एनटीए ने हाल ही में यूजीसी नेट दिसंबर एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। इसके जरिए अभ्यर्थी परीक्षा शहर चेक कर सकते हैं। बता दें कि यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसके बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UGC NET December Admit Card 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब आप यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 16 फरवरी या 17 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यूजीसी नेट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
