एजुकेशन

UGC NET 2023: यहां से डाउनलोड करें यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 4, 2023, 06:56 AM IST

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UGC NET 2023

UGC NET 2023, UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा (UGC NET June Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एडमिट कार्ड (UGC NET June Admit Card 2023) की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UGC NET Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून सेशन परीक्षा का आयोजन 13 जून से 22 जून तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक दो शिफ्ट में होगी। वहीं, इसके लिए एमडिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा।

UGC NET June Admit Card 2023: एडमिट कार्ड से पहले ये होगा जारी

एनटीए यूजीसी नेट एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा। इससे अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रहे कि यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। इसके बिना परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UGC NET June Admit Card 2023

  • एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET June 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 300 अंको के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी नहीं है। यूजीसी नेट एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article