एजुकेशन

UGC NET 2022 Admit Card: आज जारी होगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड? यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 12:03 PM IST

UGC NET 2022 December Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) NET दिसंबर सत्र 2022 परीक्षा आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि व लिंक की जांच कर सकते हैं।

Image

यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड

National Testing Agency (NTA) University Grants Commission (UGC) NET December Session 2022 को आयोजन जल्द ही शुरू होने वाला है। बता दें, यूजीसी नेट 2022 परीक्षा 21 फरवरी से 10 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा। एक बार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड तिथि व लिंक की जांच कर सकते हैं।

UGC NET 2023 में कुल 57 विषयों की परीक्षा होगी जो NTA द्वारा आयोजित की जाएगी। हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा विषय और तिथिवार शेड्यूल जारी किया गया था। अगर आपने अभी तक शिड्यूल चेक नहीं किया है, तो इस लिंक Subject- wise Schedule for UGC-NET December 2022, Phase-I

यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सेशन के लिए शिड्यूल जारी करने के बाद एनटीए ने Advance city intimation for UGC – NET December 2022 जारी किया था, जिसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी होती है, लेकिन इन्हें एडमिट कार्ड नहीं माना जाता है।

कब जारी होगा यूजीसी नेट परीक्षा का एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट 2022 परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होने वाली है, यानी आज से 4 दिन का समय है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि एडमिट कार्ड आज यानी 17 फरवरी को ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

यहां मिलेगा यूजीसी नेट एडमिट कार्ड

उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट पर जाएं। होमपेज पर सबसे नीचे देखें Candidate Activity में आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा। इसे डाउनलोड करने का लिंक शाम तक एक्टिवेट होने की उम्मीद है, इच्छुक उम्मीदवार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर बने रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article