TS SSC Result 2023, Telangana Class 10th Result 2023 Date and Time: टीएस एसएससी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE), तेलंगाना की ओर से एसएससी परीक्षा का रिजल्ट (TS SSC Result 2023) जल्द ही जारी किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि टीएस एसएससी रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी।
Telangana SSC Result 2023: कब हुई 10वीं की परीक्षा
तेलंगाना बोर्ड की तरफ से एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल से 13 अप्रैल 2023 किया गया था। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक हुई। अब बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि बीते साल टीएस एसएससी रिजल्ट की घोषणा 30 जून को की गई थी। जिसमें 90 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया था।
Telangana TS SSC Result 2023: कब आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। टीएस एसएससी के नतीजे मई के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि, रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर सूचित किया जाएगा।
How to download TS SSC Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाएं।
- फिर TS SSC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स TS SSC Marksheet 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
टीएस एसएससी परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करने की जरूरत होगी। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
