TS Inter 12th Exam Date 2024, Manabadi TS Inter Date Sheet 2024: तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने टीएस इंटर प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष एग्जाम की डेट (TS Inter 12th Board Exam 2024 Date) जारी कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in से टीएस इंटर डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
TS Inter 12th Exam Date 2024: कब होगी टीएस इंटर परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, टीएस इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 18 मार्च तक किया जाएगा। वहीं द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 फरवरी से 19 मार्च तक होगी। दोनो ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 तक होगी। जबकि, प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा।
Manabadi TS Inter Date Sheet 2024: इतने स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीएस इंटर एग्जाम में बीते साल की तरह इस साल भी लगभग 9 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स के माध्यम से टीएस इंटर डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download TS Inter 12th Date Sheet 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाएं।
- फिर टीएस इंटर डेट शीट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
TS Inter 12th Board Exam 2024: टीएस इंटर पासिंग मार्क्स
टीएस इंटर एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड एग्जाम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
