एजुकेशन

TS CGPET Counselling 2023: घोषित हुए टीएस सीजीपीईटी सीट आवंटन रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

TS CGPET Counselling 2023 Download Link: उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद ने आज, 23 अक्टूबर, 2023 को चरण 2 काउंसलिंग के लिए टीएस सीजीपीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 cgpet.ouadmissions.com पर जारी कर दिया है।

Image

टीएस सीजीपीईटी सीट आवंटन रिजल्ट

Osmania University, Hyderabad TS CGPET Seat Allotment Result 2023 जारी कर दिया गया है। यह फेज 2 के परिणाम आज, 23 अक्टूबर, 2023 को जारी किए गए हैं, जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट - cgpet.ouadmissions.com से सीट आवंटन डाउनलोड कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा और 26 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 के बीच प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

TS CGPET Seat Allotment Result 2023 डाउनलोड करने के लिए, रैंक नंबर और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जमा किए जाने वाले दस्तावेजों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें। फेज 2 के लिए पंजीकरण 6 अक्टूबर, 2023 से 12 अक्टूबर, 2023 तक चला था, उम्मीदवारों को फॉर्म सही करने का भी समय दिया गया था।

TS CGPET Seat Allotment Result 2023 How to Check

  • आधिकारिक वेबसाइट – cgpet.ouadmissions.com पर जाएं
  • होमपेज पर प्रोविजनल अलॉटमेंट लॉगिन पर क्लिक करें
  • एक नई वेबसाइट खुलेगी
  • अपने रैंक नंबर सहित पूछे गए विवरण दर्ज करें
  • चरण 2 के लिए आपका टीएस सीजीपीईटी सीट आवंटन परिणाम 2023 स्क्रीन पर आ जाएगा
  • परिणाम डाउनलोड करें और उसकी प्रति अपने पास रखें

टीएस सीजीपीईटी काउंसलिंग 2023 पर नवीनतम अपडेट के लिए, उस्मानिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article