एजुकेशन

Tripura University Result: यूजी और पीजी कोर्स के ऑड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, tripurauniv.ac.in से डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

Tripura University Result 2026: त्रिपुरा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स के ऑड सेमेस्टर परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

Image

Tripura University Result: त्रिपुरा यूनिवर्सिटी रिजल्ट

Tripura University Result 2026: त्रिपुरा यूनिवर्सिटी ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स के ऑड सेमेस्टर परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएससी आईटी, लाइब्रेरी साइंस समेत कई पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। छात्र अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य लॉगिन डिटेल्स की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक त्रिपुरा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट tripurauniv.ac.in पर उपलब्ध कराया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल प्रोविजनल रिजल्ट जारी किए गए हैं। यदि किसी छात्र को अपने अंक या परिणाम को लेकर कोई आपत्ति हो तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्रिपुरा विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। वहीं, मूल अंकपत्र और अन्य दस्तावेज बाद में संबंधित विभागों या कॉलेजों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, विषय और अंक जैसी जानकारियों का मिलान जरूर कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित करें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद “University Results” सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां संबंधित कोर्स और सेमेस्टर के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्र अपना विवरण दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद छात्र उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

बताया जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। विश्वविद्यालय ने छात्रों से सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट डाउनलोड करें और किसी अन्य अनधिकृत लिंक पर भरोसा न करें।

आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article