PM Internship 2026: आज के दौर में डिग्री होने के बावजूद अनुभव की कमी के कारण फ्रेशर्स को नौकरी मिलने मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोगों को इस कारण दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। अगर आप भी उन लोगों मे से हैं जो इस समस्या से जूझ रहे हैं और किसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आई है। यह फ्रेशर के लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। इस योजना के माध्यम से आप देश की नामी कंपनियों में न केवल काम का अनुभव हासिल कर सकते हैं, बल्कि हर महीने कमाई भी कर सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं।
क्या है PM Internship 2026 Scheme?
यह योजना आपके करियर को एक नई दिशा देने के लिए तैयार की गई है। इसके मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
आपको असल कामकाजी दुनिया और कॉर्पोरेट वातावरण को समझने का मौका मिलता है। काम सीखने के साथ-साथ आपको आर्थिक मदद भी मिलती है। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद मिले अनुभव के आधार पर भविष्य में अच्छी नौकरी मिलना आसान हो जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस इंटर्नशिप के लिए केवल वह उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो भारतीय नागरिक है। इसके लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom, BBA, BPharma, BE/BTech) पास होना अनिवार्य है। ऑनलाइन या ओपन लर्निंग से डिग्री लेने वाले युवा भी इसके पात्र हैं। साथ ही आवेदक की उम्र क से कम 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
समय और स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप की अवधि कंपनियों की जरूरत के हिसाब से 6 या 9 महीने की हो सकती है। इस दौरान सरकार और कंपनी के सहयोग से उम्मीदवार को 9,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुछ कंपनियां इसके अलावा भी वित्तीय सहायता की पेशकश कर सकती हैं।
कंपनियों के अनुसार आवेदन की डेट
अशोका लेलैंड: आवेदन की आखिरी तारीख 8 मई 2026 है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): यहाँ 22 मई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है।
सेल (SAIL): आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2026 निर्धारित है।
अप्लाई करने का तरीका
1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर 'Featured Internship' विकल्प को चुनें।
3. कंपनियों की लिस्ट में से अपनी पसंद की कंपनी के 'View Details' पर क्लिक करें।
4. 'Apply Now' पर क्लिक करें। यदि आप नए यूजर हैं, तो मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन आईडी बनाएं।
5. लॉगिन करने के बाद अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, उम्र, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि) भरें और फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करें।
6. फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद फाइनल सबमिट कर दें।
ऊपर दिए गए स्टेप को फॉलो कर उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आज देखिये GSEB SSC 10th Result 2026 मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
