एजुकेशन

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023: जारी हुआ त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 5, 2023, 12:54 PM IST

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज आधिकारिक वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in और tbse.tripura.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

TBSE Tripura Board Result 2023

Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023: त्रिपुरा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने (TBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 5 जून को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट tbresults.tripura.gov.in और tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। एसएमएस से नतीजे देखने के लिए TBSE10_Roll Number या TBSE12_Roll Number टाइप करके 7738299899 पर भेजना होगा।

TBSE Class 10th 12th Result 2023: कितना रहा पास प्रतिशत

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, त्रिपुरा बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 86.02% दर्ज किया गया है। वहीं, 12वीं में इस साल 83.2% स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। ध्यान रहे कि त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

TBSE 10th 12th Marksheet 2023: कब मिलेगी मार्कशीट

त्रिपुरा बोर्ड माध्यमिक (TBSE 10th Madhyamik Marksheet 2023) और हायर सेकेंडरी (TBSE 12th HS Marksheet 2023) की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा। हालांकि, प्रोविजनल मार्कशीट वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए डाउनलोड की जा सकती है।

How to download Tripura Board TBSE 10th 12th Result 2023

  • त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
TBSE Tripura Board Result 2023: लगभग 70 हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 16 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 19 अप्रैल तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल 12वीं की परीक्षा में 33,435 और 10वीं की परीक्षा में कुल 38,116 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें 12वीं आर्ट्स में 28522, कॉमर्स में 834 और साइंस स्ट्रीम में 4034 स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article