Makar Sankranti school holiday or not : कल यानी 14 जनवरी को कई राज्यो में धूमधाम से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। मगर इस बीच पेरेंट्स और बच्चों के मन में ये सवाल घूम रहा है कि कल स्कूल बंद हैं या फिर खुले। इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि कई स्कूलों में विंटर वेकेशन चल रहा है और कई जगहों पर स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है। उत्तर भारत भीषण सर्दी की चपेट में है। (Winter Vacation in Delhi) आलम ये है कि कोहरे की मार के चलते सुबह-सुबह और शाम में घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। (Winter Vacation 2026) बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए लोकल स्तर पर फैसले लिए जा रहे हैं और कुछ राज्य सरकारों ने भी बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया है। (School Closed News) ऐसे में चलिये जानते हैं कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के मौके पर दिल्ली , यूपी, नोएडा, गाजियाबाद, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में छुट्टी का क्या अपडेट है...
उत्तर प्रदेश में कल यानी 14 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी School Closed Tomorrow in UP
उत्तर प्रदेश में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने मेरठ में सभी स्कूल (प्री नर्सरी से लेकर कक्षा 9) तक 13 और 14 जनवरी को बंद रखने का फैसला लिया है। कक्षा 10 से 12 वीं की क्लासेज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। हाल ही में ग्रेटर नोएडा और नोएडा के स्कूलों में छुट्टियों को बढ़ाकर 15 जनवरी तक कर दिया गया है। पहले यहां 10 जनवरी तक छुट्टियां थीं।
चंडीगढ़ में बढ़ाई गई छुट्टियां Chandigarh School Closed on 14 January
हाल ही में चंडीगढ़ की छुट्टियों को लेकर भी अपडेट आया है। यहां विंटर वेकेशन बढ़ा दिए गए हैं। अब स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। यानी कल मकर संक्रांति का त्योहार बच्चे बिना किसी टेंशन के मना सकेंगे।
दिल्ली में स्कूल खुले हैं या फिर बंद Delhi School Closed Tomorrow
शीतलहर के चलते राजधानी दिल्ली में चल रही सर्दियों की छुट्टियों के कारण सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय के अनुसार, कड़ाके की ठंड के कारण सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। यानी यहां पर स्कूल सीधे 16 जनवरी को ही खुलेंगे और मकर संक्रांति के मौके पर राजधानी में छुट्टी रहेगी।
पंजाब में 14 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का अपडेट Punjab School Closed on 14 Janaury
पंजाब ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के कारण सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं। इससे पहले शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पुष्टि की थी कि स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे और 14 जनवरी, 2026 को फिर से खुलेंगे। राज्य में 14 जनवरी तक की छुट्टी का कोई अपडेट अभी नहीं आया है। पेरेंट्स और स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि कल की छुट्टी के किसी भी अपडेट के लिए वे स्कूल के सर्कुलर पर नजर बनाए रखें।
राजस्थान में कल स्कूल खुले हैं या फिर बंद ? School Closed tomorrow in Rajasthan
ठंड की लहर के कारण राजस्थान में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। जयपुर और सीकर सहित राजस्थान के कई जिलों में IMD का रेड अलर्ट जारी है। बच्चों को ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी कल मकर संक्रांति के मौके पर यहां स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
आंध्र प्रदेश/तेलंगाना में 14 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी AP School Closed Tomorrow
आंध्र प्रदेश में ज्यादातर स्कूल 10 जनवरी से 18 जनवरी तक बंद रहेंगे, जिससे परिवार भोगी, संक्रांति और कनुमा मना सकें। यहां कल यानी 14 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। तेलंगाना में संक्रांति की छुट्टियों के कारण तेलंगाना के स्कूल 16 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे। इस वजह से 12 जनवरी को पूरे राज्य में स्कूलों में छुट्टी रहेगी। स्कूल 17 जनवरी को फिर से खुलेंगे।
माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल के ऑफिशियल सर्कुलर, जिला प्रशासन के नोटिस और राज्य शिक्षा विभाग के अपडेट। छुट्टियों के फैसले हर जिले में अलग-अलग हो सकते हैं।
