एजुकेशन

School Closed: चंडीगढ़ में कोहरे और सर्दी का सितम जारी, बढ़ाई गई 17 जनवरी तक छुट्टियां, जानें बाकी शहरों का हाल

Chandigarh School Holidays Extended: मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 17 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। जानें बाकी राज्यों में विंटर हॉलिडे को लेकर क्या है अपडेट

Chandigarh School Holidays Extended

चंडीगढ़ में स्‍कूल बंद

Chandigarh School Holidays Extended: चंडीगढ़ में भीषण ठंड, शीतलहर और लगातार घना कोहरा हटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए Winter Vacations को बढ़ाया जा रहा है। (Chandigarh School News Today) लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, शहर का मौसम सामान्य नहीं हो रहा, इस स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां एक बार फिर बढ़ा दी हैं।

बता ये तीसरी बार है जब शहर में छुटिट्यां बढ़ाई गई हैं। अब स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। (Chandigarh School Holidays Latest News) इससे पहले छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाई गई थीं। वहीं, उससे पहले स्कूल पहले 10 जनवरी से खुलने थे। ये निर्णय बच्चों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

इस निर्णय के तहत केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे।

प्रशासन ने बताया कि सुबह बहुत ज्‍यादा ठंड और गिरते तापमान की वजह से बच्चों के बीमार पड़ने की संभावना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह आदेश सरकारी और प्राइवेट दोनों स्कूलों पर लागू होगा।

Chandigarh School News Today

प्रशासन ने माता-पिता से अपील की है कि वे अपने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें। अगर जरूरत पड़ी तो मौसम की स्थिति का जायजा लेने के बाद आगे के फैसले लिए जाएंगे।

स्कूल की छुट्टियों के बावजूद, अभी ऑनलाइन क्लास चल रही हैं, ताकि छात्र घर पर सुरक्षित रहें और लंबी छुट्टियों के दौरान उनकी पढ़ाई में कोई रुकावट न आए।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article