एजुकेशन

Delhi School Closed: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों की छुट्टी पर बड़ा फैसला! प्राइमरी का परीक्षा शेड्यूल भी बदला

Delhi School Closed: दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां 15 जनवरी तक रखने का फैसला लिया है। ये आदेश नर्सरी से 8वीं क्लास तक के छात्रों पर लागू होगा। रेगुलर क्लासेज 16 जनवरी से शुरू होंगी। दिल्ली सरकार ने स्कूलों से कहा है कि अगर संभव हो तो सर्दियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखें। Delhi School Closed, Delhi School Holiday, delhi school, delhi school closed news, delhi school holidays, delhi school news today closed tomorrow, delhi school news today closed

Delhi School closed

Delhi School closed

Delhi School Closed: राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच अभिभावक बच्चों के स्कूल की छुट्टियों को लेकर परेशान हैं। ऐसे में दिल्ली में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने घोषणा की है कि बच्चों को ठंड की लहर और कम विजिबिलिटी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और यात्रा में होने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए नर्सरी से 8वीं क्लास तक के छात्रों की सर्दियों की छुट्टियां 15 जनवरी, 2026 तक जारी रहेंगी। (Delhi School Holidays)

दिल्ली में कब खुलेंगे 9वीं से 12वीं के स्कूल? Delhi school closed Update

हालांकि ये आदेश सभी क्लासों पर लागू नहीं होता है। 9वीं से 12वीं क्लास के छात्र अपनी पढ़ाई ऑफलाइन जारी रखेंगे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए खास गाइडलाइन जारी की गई हैं। दिल्ली के कई स्कूलों ने माता-पिता को बताया है कि रेगुलर क्लासें 16 जनवरी से फिर से शुरू होंगी।

प्राइमरी के लिए बदला एग्जाम का शेड्यूल Delhi Primary exam schedule changed

प्राइमरी क्लास के लिए परीक्षा का शेड्यूल भी बदल दिया गया है। क्लास 2 से 5 तक की परीक्षाएं अब 19 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच होंगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में कोहरा और ठंड बनी रह सकती है, जिससे स्कूल बसों और प्राइवेट गाड़ियों के लिए आना-जाना मुश्किल हो सकता है। दिल्ली सरकार ने स्कूलों से कहा है कि अगर संभव हो तो सर्दियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए, इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखें।

माता पिता को दी गई सलाह

माता-पिता को सलाह दी गई है कि वे अपने बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें और स्कूल से आने वाले WhatsApp मैसेज या सर्कुलर पर नजर रखें। अगर मौसम की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो प्रशासन छुट्टियों को बढ़ा सकता है। फिलहाल, मौसम की स्थिति के आधार पर स्कूलों के 16 जनवरी को फिर से खुलने की उम्मीद है।

कुसुम भट्ट
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article