Tomorrow School Closed: सर्दी का सितम ऐसा जारी है कि सुबह के समय भयंकर ठडी हवा और धुंध के चलते घरों से बाहर निकल पाना भी मुश्किल हो रहा है। कई राज्यों में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं और कई जगहों पर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। ताकि बच्चों की सेहत पर इस ठंड का असर ना पड़े। आज यानी 8 जनवरी को कई राज्यों में छुट्टियां थीं। ऐसे में पेरेंट्स कल यानी 9 जनवरी की छुट्टी का अपडेट भी जानना चाहते हैं। चलिये जानते हैं कि कल 9 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी हैं या फिर स्कूल खुले हैं।
Lucknow School Closed Tomorrow: लखनऊ में स्कूल बंद पर आया नया अपडेट
लखनऊ में स्कूल बंद को लेकर नई सूचना आज 8 जनवरी शाम 7 बजे आई, जिसमें बताया गया है कि यहां कक्षा 9 से कक्षा-12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। देखें बाकी राज्यों का हाल
Delhi-NCR School Closed Tomorrow: दिल्ली में 9 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी
कल यानी 9 जनवरी के मौके पर दिल्ली के सारे स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के बच्चे इस वक्त शीतकालीन अवकाश का लुत्फ उठा रहे हैं। दिल्ली के स्कूलों में 1 जनवरी से लेकर 15 जनवरी तक विंटर वेकेशन तय किया गया है। इस दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सभी कक्षाओं में पढ़ाई पूरी तरह से बंद रहेगी.
Haryana School Closed: हरियाणा में स्कूलों की छुट्टी का अपडेट
हरियाणा की बात करें तो यहां पर सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 1 से लेकर 15 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश रहेगा। राज्य में इन दिनों विंटर वेकेशन का ब्रेक चल रहा है। 16 जनवरी से फिर से क्लासेज शुरू हो रही हैं। इन दिनों भीषण सर्दी की मार पड़ रही है और ऐसे में पेरेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे बच्चों की सेहत का खासतौर से ख्याल रखें।
UP School Closed Tomorrow क्या कल यूपी में स्कूल खुले रहेंगे या बंद ?
बीते दिनों यूपी में ठंड का सितम देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने के निर्देश जारी किए। कक्षा 1 से 9वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी थे। वहीं 9वीं क्लास से लेकर 12वीं तक की छुट्टियां 8 जनवरी यानी आज तक बढ़ाई गई थीं। ऐसे में कल यूपी में बड़ी क्लास के बच्चों के स्कूल खुले रहेंगे। अभिभावकों और बच्चों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह के अपडेट के लिए स्कूल प्रशासन से जुड़े रहें।
Punjab School Closed Tomorrow पंजाब में कल स्कूल की छुट्टी का अपडेट
पंजाब में घने कोहरे और ठंड को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। पंजाब के शिक्षा मंत्री ने साफ किया था कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। ऐसे में कल यानी 9 जनवरी को राज्य में स्कूलों की छुट्टी रहेगी।
