एजुकेशन

Tomorrow School Closed: भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, यूपी-बिहार के इन जिलों में बंद हुए स्कूल, कानपुर में 31 तक समर वेकेशन

Tomorrow School Closed: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी और बिहार के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

Image

Tomorrow School Closed: 20 मई को कहां कहां स्कूल बंद

Tomorrow School Closed: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी और बिहार के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला लिया है। खासकर छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की छुट्टियां (Tomorrow School Closed News) बढ़ाई गई हैं या फिर समय में बदलाव किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी लू चलने की चेतावनी जारी की है और लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

कानपुर में स्कूल बंद

कानपुर डीएम ने स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित किया है। प्री-प्राइमरी से 8वीं तक के स्कूल 31 मई तक बंद रहेंगे। भीषण गर्मी, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद फैसला लिया गया है। छात्रों के स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए आदेश लागू किया है। यह सभी शैक्षिक बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा।

हमीरपुर में स्कूल 15 जून तक बंद

भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी के हमीरपुर जिले के सभी स्कूल 20 मई से 15 जून तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी, रहेगी। बढ़ते तापमान को देखते हुए BSA ने यह बड़ा फैसला लिया।

वाराणसी में हीटवेव के बाद स्कूल बंद

वाराणसी में हीटवेव को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। फैसले के अनुसार, 25 मई तक आठवीं कक्षा तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

समस्तीपुर में 23 मई तक इस समय बंद होंगे स्कूल-कोचिंग

बिहार के समस्तीपुर में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान को देखते हुए DM ने आदेश जार किया है, जिसके अनुसार, 19 से 23 मई तक सभी स्कूल और कोचिंग 11 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे।

आगरा में हीटवेव के बाद स्कूल बंद

मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव की चेतावनी के बाच DM श्री मनीष बंसल ने निर्देशों जारी करते हुए सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त, और सभी कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बोर्ड-मान्यता प्राप्त स्कूल 19.5.26 को बंद करने का आदेश दिया गया था। लेकिन 20 मई को स्कूल खुल सकते हैं, क्योंकि कल छुट्टी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article