एजुकेशन

CBSE 12th Revaluation: पेमेंट हुआ लेकिन आवेदन अधूरा, शिकायतों के बीच सीबीएसई ने बढ़ाई रिवैल्यूएशन की डेट

CBSE 12th Revaluation: सीबीएसई रिवैल्युएशन और रीचेकिंग विंडो खुलने के बाद से छात्र लगातार परेशानी का सामना कर रहे है। शिकायतों के बीच सीबीएसई ने आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है।

Image

CBSE 12th Revaluation

CBSE 12th Revaluation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की रीचेकिंग और रिवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन आवेदन विंडो खुलने के पहले ही दिन से छात्रों और अभिभावकों को भारी तकनीकी दिक्कतों (Technical Glitches) का सामना करना पड़ रहा है। शुरुआत में वेबसाइट नहीं खुली, जब मुश्किल से खुली भी तो आवेदन फॉर्म भरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसी तरह के कुछ छात्र वह पूरा कर पाए तो सैक्न डॉक्यूमेंट नहीं लग पाए। चलो यह भी किसी तरह से पूरा हुआ तो आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद पेमेंट फेल्ड का स्टेटस नजर आने लगा। हैरानी का बात यह कै अकाउंट से पैसे कटने के बाद पेमेंट फेल्ड होने से छात्रों और अभिभावकों में चिंता और बढ़ गई। कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी इन दिक्कतों को उजागर किया। छात्रों की शिकायतों के बीच सीबीएसई ने डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

शुरुआती घंटों में नहीं खुली आवेदन विंडो

आज, 19 मई को रिवैल्यूएशन विंडो (CBSE Class 12 Revaluation) खोल दी गई थी। लेकिन उम्मीदवार शाम 4 बजे तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाएं, क्योंकि विंडो खुल ही नहीं रही थी। वेबसाइट पर 'सर्वर एरर' या पेज लोड न होने जैसी समस्याएं लगातार बनी रहीं। अंतिम तिथि सीमित होने के कारण छात्र सुबह से ही पोर्टल पर प्रयास कर रहे थे, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते घंटों तक कोई आवेदन सबमिट नहीं हो सका। वेबसाइट पर पहले Apply Now का ऑप्शन नजर आ रहा था, लेकिन फिर देखा गया कि वेबसाइट से उसे हटा दिया गया।

पैसे कटे, लेकिन स्टेटस 'फेल्ड' ही

इस समय सबसे बड़ी समस्या आवेदन शुल्क के भुगतान (Online Payment) को लेकर नजर आ रही है। जी हां, कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कि उन्होंने निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान किया, और बैंक अकाउंट से उनके पैसे भी कटे। लेकिन लेकिन वेबसाइट पर आवेदन का स्टेटस अभी भी 'फेल्ड' (Failed) या 'पेंडिंग' (Pending) दिखाई दे रहा है। ऐसे में छात्र असमंजस में हैं कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं।

डबल पेमेंट का बना डर

अकाउंट से पैसे कटने और पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण छात्र इस दुविधा में हैं कि क्या उन्हें दोबारा भुगतान करना चाहिए। सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार, यदि तय समय-सीमा के भीतर फीस जमा नहीं होती है, तो आवेदन को अधूरा मानकर खारिज कर दिया जाएगा। इसी डर से कई लोग दोबारा पेमेंट करने पर मजबूर हो रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है।

तकनीकी दिक्कतों से छात्रों में तनाव

रिजल्ट के बाद पहले से ही तनाव झेल रहे छात्रों के लिए इन तकनीकी दिक्कतों ने मानसिक परेशानी और बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर छात्र लगातार सीबीएसई को टैग करके इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि या तो पोर्टल के ग्लिच को जल्द से जल्द ठीक किया जाए या फिर आवेदन करने की अंतिम तिथि जो 22 मई है उसे आगे बढ़ाया जाए ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सीबीएसई ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा कर अब 23 मई कर दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article