TN Tamil nadu Board Admit Card 2025: तमिलनाडु बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु ने प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
TN Tamil Nadu Board Exam Date 2025: कब होगी तमिलनाडु बोर्ड की परीक्षाएं
तमिलनाडु बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। एसएसएलसी परीक्षाएं 28 मार्च से 15 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। कक्षा 11 के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षाएं (एचएसई) 5 मार्च से 27 मार्च, 2025 तक होगी। जबकि 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 25 मार्च तक निर्धारित हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
TN Tamil Nadu Board 10th 12th Admit Card 2025
- सबसे पहले dge.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे छात्रों को परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ स्कूल आईडी जरूर लेकर जाएं।
Tamil Nadu Board Admit Card For Private Students:एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- छात्र के पिता का नाम
- स्टूडेंट का रोल नंबर
- स्टूडेंट का डेट ऑफ बर्थ
- स्टूडेंट के स्कूल का नाम
- स्कूडेंट के परीक्षा केंद्र का नाम
बता दें तमिलनाडु बोर्ड कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक होंगी। साथ ही कक्षा 11 (HSE) के छात्र 15 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं देंगे।
