TN SSLC Revaluation Result 2026: डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशंस (DGE), तमिलनाडु ने SSLC (कक्षा 10) रीवैल्यूएशन और री-टोटलिंग रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। इसी के साथ तमिलनाडु के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। जिन छात्रों ने अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकनया अंकों की दोबारा गणना के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष रीवैल्यूएशन और री-टोटलिंग के लिए कुल 8,682 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 7,931 छात्रों ने रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया, जबकि 751 छात्रों ने केवल री-टोटलिंग का विकल्प चुना। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन नंबर संशोधित परिणाम सूची में शामिल नहीं हैं, उनके अंकों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
छात्र निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना संशोधित परिणाम देख सकते हैं—
- आधिकारिक वेबसाइट dge.tn.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर SSLC Examination या SSLC
Revaluation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर संशोधित मार्कशीट दिखाई देगी।
- भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
बता दें तमिलनाडु बोर्ड हर वर्ष उन छात्रों को रीवैल्यूएशन और री-टोटलिंग की सुविधा प्रदान करता है, जिन्हें अपने प्राप्त अंकों पर संदेह होता है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने इस बार आवेदन किया था, उनके लिए यह परिणाम आगे की पढ़ाई और प्रवेश प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाती है और यदि मूल्यांकन में कोई त्रुटि पाई जाती है तो छात्रों के अंक संशोधित कर दिए जाते हैं।
