TN Board SSLC 10th Result 2023, Tamil Nadu Board Class 10th Result 2023 on www.tnresults.nic.in: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन (TN DGE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 19 मई को 10 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए रोल नंबर की जरूरत होगी।
TN Board SSLC 10th Result 2023: कितना रहा 10वीं का पास प्रतिशत
जारी सूचना के अनुसार, इस साल तमिलनाडु बोर्ड 10वीं में कुल पास प्रतिशत 91.39% दर्ज किया गया है। जिसमें 94.66% लड़कियों और 88.16% लड़के शामिल हैं।
TN Board SSLC 10th Result 2023: अप्रैल में हुई 10वीं परीक्षा
तमिलनाडु एसएसएलसी 10वीं परीक्षा इस साल 6 अप्रैल से 20 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
How to download TN SSLC Class 10th Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.inपर जाएं।
- फिर 10वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
तमिलनाडु बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 8 मई को घोषित कर दिया गया था। वहीं, कक्षा 11वीं के नतीजे आज दोपहर 11 बजे जारी कर दिए जाएंगे। बोर्ड रिजल्ट से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।
