TN 12th Result 2023 Declared on www.dge.tn.gov.in, dge1.tn.nic.in, www.tnresults.nic.in: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एग्जामिनेशन (Tamil Nadu Board) ने आज यानी 8 मई को ठीक 9 बजकर 30 मिनट पर इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बता दें इस बार तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा 13 मार्च से 13 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई थी। इसके लिए कुल 8 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। ऐसे में सभी छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Tamilnadu board 12th Result: यहां करें चेक
- tnresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर TN 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व स्कूल कोड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
