SSC Phase 13 Exam Rescheduled: कर्मचारी चयन आयोग ने एक आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि उसने लगभग 59,500 उम्मीदवारों के लिए चरण-XIII (13) परीक्षा 2025 का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 29 अगस्त, 2025 को पुनर्निर्धारित की गई है। एसएससी ने यह अधिसूचना 22 अगस्त को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की।
अधिसूचना में कहा गया है, "In terms of the Important Notice No. EC 01/07/2025- EC dated 08.08.2025 regarding SSC 2025 Examinations, the Commission has decided to provide another opportunity to approximately 59,500 candidates based on the analysis of logs of all shifts of Selection Posts/Phase-XIII Examination-2025, by rescheduling their exam on
29.08.2025,"
अगर हिंदी में अनुवाद करें और सरल भाषा में बताएं तो 'आयोग ने चरण-XIII परीक्षा-2025 की सभी पालियों के लॉग के विश्लेषण के आधार पर लगभग 59,500 उम्मीदवारों को उनकी परीक्षा 29.08.2025 को पुनर्निर्धारित करके एक और अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।"
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे एक बार अपने कैंडिडेट लॉगिन के माध्यम से यह पता लगा लें कि उनकी परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है या नहीं।
जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा पुनर्निर्धारित हुई है, वे 22 अगस्त से अपने परीक्षा शहर का विवरण देख सकते हैं और 26 अगस्त से आयोग की वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा ईमेल/एसएमएस के माध्यम से उनकी पुनर्निर्धारित परीक्षा की सूचना भी दी जाएगी।
