एजुकेशन

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023: बिग अपडेट! 5 जून को जारी होंगे त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं के परिणाम

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 3, 2023, 06:27 AM IST

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023 Direct Link on tbse.tripura.gov.in: त्रिपुरा माध्यमिक बोर्ड 5 जून 2023 को कक्षा हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे।

Image

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023: यहां चेक करें त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023 Direct Link on tbse.tripura.gov.in: त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर आ रही है। त्रिपुरा माध्यमिक बोर्ड 5 जून 2023 को कक्षा हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट जारी कर (Tripura Board 10th Result) सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। छात्र यहां रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक (Tripura Board 12th Result) कर सकेंगे। यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि आपके दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आते हैं, तो छात्र फेल माने जाएंगे। ऐसे छात्रों को किसी भी हाल में अगल कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा।

बता दें इस बार त्रिपुरा बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से 19 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए कुल 6 लाख से अधिक छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

TBSE Tripura Board 10th 12th Result 2023, ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर TBSE Tripura Board Class 10th 12th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें या फिर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।

TBSE Tripura Board 10th Result: यहां डाउनलोड करें मार्कशीट

ध्यान रहे रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा छात्रों की मार्कशीट साइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी। छात्र यहां परीक्षा परिणाम चेक करने के साथ अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

TBSE Tripura Board 12th Result 2023: प्रेस कांफ्रेंस के जरिए रिजल्ट

त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट हर बार की तरह प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जारी किया जाएगा। प्रेस कांफ्रेंस की समाप्ति के साथ रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। साथ ही टॉपर्स की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उम्मीद है कि एक से दो घंटे के भीतर रिजल्ट का लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा। आप यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक क सकेंगे।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article