TBSE 10th 12th Date Sheet 2024, Tripura Board Date Sheet 2024: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल (TBSE Time Table 2024) जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
TBSE 10th 12th Exam 2024: कब होगी 10वीं व 12वीं परीक्षा
बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार, त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं यानी माध्यमिक परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 23 मार्च 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 30 मार्च तक होगी। त्रिपुरा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयजोन दोपहर 12 बजे से 3:25 बजे तक किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download TBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024
- त्रिपुरा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Tripura Board Date Sheet 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
त्रिपुरा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड भी तय समय पर जारी कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स अपने स्कूल से परीक्षा का एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
