एजुकेशन

TN Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023: जारी हुआ तमिलनाडु बोर्ड 11वीं रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 19, 2023, 03:25 PM IST

TN +1 11th Result 2023, TN Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023: तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Image

Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023

TN +1 11th Result 2023, TN Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023: तमिलनाडु बोर्ड 11वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन (TN DGE) की ओर से कक्षा 11वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 19 मई को 2 बजे जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी Tamil Nadu Board HSE +1 Marksheet 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023: इतने केंद्रों पर हुई परीक्षा

तमिलनाडु बोर्ड 11वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 मार्च से 5 अप्रैल तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 4000 केंद्रों पर सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक एक शिफ्ट में हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज घोषित कर दिए गए हैं। जारी सूचना के अनुसार, तमिलनाडु बोर्ड 11वीं की परीक्षा में कुल 7,76,844 शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 7,06,413 स्टूडेंट्स को सफल घोषित किया गया है। इस साल 11वीं का कुल पास प्रतिशत 90.93% दर्ज किया गया है। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं। बता दें कि 10वीं व 11वीं की ओरिजनल मार्कशीट 26 मई को संबंधित स्कूल द्वारा वितरित की जाएगी।

How to download Tamil Nadu HSE (+1) Result 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 11वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Tamil Nadu Board HSE +1 Result 2023: इससे कम नंबर मिलने पर हो जाएंगे फेल

साल 2022 में कक्षा 11वीं की परीक्षा में कुल 7,50,856 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की थी। जिसमें लड़कियों की संख्या 411612 और लड़कों की संख्या 3,46,243 थी। बीते साल तमिलनाडु बोर्ड 11वीं का पास प्रतिशत 90.07% दर्ज किया गया था। बता दें कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article