एजुकेशन

Summer Vacation Date 2026: यूपी समेत कई राज्यों में समर वेकेशन का ऐलान, देखें दिल्ली, बिहार, राजस्थान में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

Summer Vacation Date 2026: देश के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। दिल्ली और राजस्थान में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में जल्द छुट्टियां शुरू होने वाली हैं।

Image

Summer Vacation Date 2026

Summer Vacation Date 2026 Statewise: देश के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टियों का ऐलान हो चुका है। बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों को कुछ दिनों के लिए बंद किया जा रहा है। दिल्ली और राजस्थान में समर वेकेशन शुरू हो चुकी हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा में जल्द छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। दिल्ली में 11 मई से स्कूल बंद हैं और यहां करीब 51 दिनों तक छुट्टियां रहेंगी। वहीं राजस्थान में 17 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो चुका है, जो करीब 35 दिनों तक चलेगा।

उत्तर प्रदेश में हर साल आमतौर पर 20 मई से 30 जून तक स्कूल बंद रहते थे। यानी छात्रों को करीब 40 से 42 दिनों की छुट्टी मिलती थी। लेकिन इस बार छुट्टियों की अवधि घटा दी गई है। अब यूपी में 20 मई से 15 जून तक ही समर वेकेशन रहेगा। ऐसे में छात्रों को इस बार केवल 25 से 27 दिनों की छुट्टी मिलेगी।

बिहार और हरियाणा में कब बंद रहेंगे स्कूल? - Summer Vacation News

बिहार में स्कूल 1 जून से 20 जून 2026 तक बंद रहेंगे। वहीं हरियाणा में 1 जून से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

Summer Vacation Date 2026

Summer Vacation Date 2026

अलग-अलग राज्यों में समर वेकेशन की तारीखें - Summer Vacation Date 2026

छत्तीसगढ़ 20 अप्रैल से 15 जून 2026
आंध्र प्रदेश 24 अप्रैल से 11 जून 2026
तेलंगाना24 अप्रैल से 11 जून 2026
ओडिशा27 अप्रैल से छुट्टियां शुरू
दिल्ली 11 मई से 30 जून 2026
उत्तर प्रदेश 20 मई से 15 जून 2026
बिहार 1 जून से 20 जून 2026
हरियाणा 1 जून से 30 जून 2026
राजस्थान 17 मई से 20 जून 2026
पश्चिम बंगाल छुट्टियां जारी, नई तारीखों का इंतजार

ये भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल ने दार्जिलिंग और कलिम्पोंग को छोड़कर, कई जिलों में स्कूल पहले ही बंद कर दिए हैं। पंजाब मौसम की स्थिति के आधार पर चरणबद्ध तरीके से स्कूल बंद कर रहा है। ओडिशा ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की मंजूरी के बाद 27 अप्रैल से ही छुट्टियां शुरू कर दीं। छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से 15 जून तक स्कूल बंद रहे, जबकि आंध्र प्रदेश ने 24 अप्रैल से 11 जून तक छुट्टियां लागू कीं और निजी स्कूलों को छुट्टियों के दौरान कक्षाएं न चलाने की चेतावनी दी।

पूरे साल पढ़ाई के बाद छात्र गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दौरान बच्चे घूमने, खेलकूद और परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बनाते हैं। छुट्टियां उन्हें पढ़ाई के दबाव से थोड़ी राहत देती हैं, जिससे वे नए सत्र के लिए फिर से तैयार हो सकें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article