UP (Noida, Ghaziabad, Lucknow, Varanasi, Prayagraj) mein Garmi ki Chutti kab Hogi (यूपी में कब से होंगी गर्मी की छुट्टी): पश्चिमी विक्षोभ की वजह से कुछ दिनों की राहत के बाद उत्तर भारत में सूरज फिर आग उगलने (UP School Summer Holidays) लगा है। पिछले दो दिनों से तेजी से बढ़ते तापमान ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर (Noida School Summer Holiday) दिया है। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस बीच राजधानी दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों के स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में यूपी, दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद और नोएडा के छात्रों का सवाल है कि गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू हो रही हैं। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्ट कब से है, नोएडा के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं? गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से हैं?
UP School Summer Holiday: यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी
पिछले साल यानी 2025 में यूपी के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में यह जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की अवकाश तालिका में बताया गया है कि यह आदेश सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों और परिषद के नियंत्रणाधीन विद्यालयों में लागू होगा।
Lucknow School Summer Holiday: लखनऊ के स्कूल में गर्मी की छुट्टी
यूपी की राजधानी लखनऊ के स्कूल की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से अवकाश घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल 16 जून तक खुलने की संभावना है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल से संपर्क करें।
Ghaziabad School Summer Holiday: गाजियाबाद के स्कूल में गर्मी की छुट्टी
गाजियाबाद के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की बात करें तो यहां भी विद्यालयों में 20 मई से 15 जून 2026 तक समर वेकेशन रहेगा। स्कूल 16 जून को खुलेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने विद्यालय संपर्क करें।
Prayagraj School Summer Holiday: प्रयागराज के स्कूल में गर्मी की छुट्ट
हीटवेव को देखने हुए प्रयागराज के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। यहा स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चल रहे हैं। यहां स्कूलों में समर हॉलिडे की बात करें तो 20 मई से गर्मी की छुट्टी घोषित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Varanasi School Summer Holiday: वाराणसी के स्कूल में गर्मी की छुट्टी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के 2026-27 कैलेंडर के अनुसार, वाराणसी के सरकारी स्कूलों में 20 मई से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। यहां प्राइवेट और सीबीएसई स्कूलों में अवकाश की अवधि अलग अलग हो सकती है। यहां गर्मी की छुट्टियों की सटीक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
