एजुकेशन

Patna School Timing Changed: गर्मी का कहर! बदल गई पटना के स्कूलों की टाइमिंग, डीएम का आदेश

Patna School Timing Changed: बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कक्षा 8वीं तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है।

Image

Patna School Timing Changed: बदल गई पटना के स्कूलों की टाइमिंग

Patna School Timing Changed, School Timing In Bihar, Patna: उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। यहां लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो (Patna School Timing) गया है। इसके चलते दिल्ली, यूपी समेत भारत के कई राज्यों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान कर दिया (School Timing In patna) गया है। इस बीच पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने भी स्कूलों के समय में परिवर्तन करदिया है। नए आदेश के अनुसार राजधानी पटना के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय सुबह 11 बजे से संचालित किए जाएंगे। साथ ही प्री स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र भी इसका पालन करेंगे। यह आदेश 21 मई तक लागू रहेगा।

बता दें जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में पड़ रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मैं डॉ० त्यागराजन एस.एम., जिला दण्डाधिकारी, पटना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों में वर्ग-08 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11.00 बजे के बाद प्रतिबंध लगाता हूं। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया जाता है कि वे उल्लिखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करेंगे। उपर्युक्त आदेश दिनांक 18.05.2026 से 21.05.2026 तक लागू रहेगा।

School Timing In Patna: बच्चों को गर्मी से बचाना प्राथमिकता

ध्यान रहे जिलाधिकारी के इस आदेश का पालन कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को करना होगा। इसके अलावा प्री स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी यह नियम लागू होगा। प्रशासन ने साफ कहा है कि गर्मी से बचाना प्राथमिकता है इसलिए स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करना होगा।

बिहार का मौसम

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां कई जिलों में हीटवेव चल रही है। मौसम विभाग की मानें तो एक से दो दिन में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article