एजुकेशन

Subhash Chandra Bose Quotes: अंधेरे में जुगनू की तरह चमकेंगे आप, छात्र गांठ बांध लें सुभाष चंद्र बोस की ये बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2026, 07:25 AM IST

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi for students: स्वतंत्रता संग्राम के नायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेता जी कहे जाने वाले महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मनाई जाती है। युवाओं में आजादी का जोश और जुनून पैदा करने वाले सुभाष चंद्र बोस के विचार और आज भी प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Subhash Chandra Bose Quotes for Students

Subhash Chandra Bose Quotes for Students: सुभाष चंद्र बोस के विचार

Subhash Chandra Bose Quotes in Hindi for students: स्वतंत्रता संग्राम के नायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेता जी कहे जाने वाले महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप मनाई जाती है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वे बचपन से ही तेजस्वी, अनुशासित और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत थे। उन्होंने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन देशसेवा के लिए नौकरी छोड़ दी। स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने क्रांतिकारी मार्ग अपनाया और आज़ाद हिंद फ़ौज की स्थापना की। उनका जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की अनुपम मिसाल है। युवाओं में आजादी का जोश और जुनून पैदा करने वाले सुभाष चंद्र बोस के विचार आज भी प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Subhash Chandra Bose ke Naare: सुभाष चंद्र बोस के नारे

आजादी की जंग में सुभाष चंद्र बोस ने कई नारे दिए। उनके द्वारा दिया गया "जय हिन्द" का नारा काफी लोकप्रिय हुआ। "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा" का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। वहीं दिल्ली चलो का उनका नाम आजादी की जंग का नारा बन गया था।

Subhash Chandra Bose quotes: सुभाष चंद्र बोस प्रेरक विचार

हमारा सफर कितना ही भयानक, कष्टदायी और बदतर हो, लेकिन हमें आगे बढ़ते रहना ही है। सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य है।

याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है।

जीवन में यदि आपको अस्‍थायी रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की भांति झुकना।

राजनीतिक सौदेबाजी का एक रहस्य यह भी है जो आप वास्तव में हैं उससे अधिक मजबूत दिखते हैं।

सुभाष चंद्र बोस के विचार

सुभाष चंद्र बोस के विचार

Subhash Chandra Bose Inspirational quotes: सुभाष चंद्र बोस प्रेरक विचार

जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं।

जीवन की अनिश्चितता से मैं जरा भी नहीं घबराता।

भविष्य अब भी मेरे हाथ में है।

अगर संघर्ष न रहे, किसी भी भय का सामना न करना पड़े, तब जीवन का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।

सफलता, हमेशा असफलता के स्‍तंभ पर खड़ी होती है।

Subhash chandra bose motivational quotes

सुभाष चंद्र बोस प्रेरक विचार

Subhash Chandra Bose Motivational quotes: सुभाष चंद्र बोस प्रेरक विचार

इतिहास गवाह है की कोई भी वास्तविक परिवर्तन चर्चाओं से कभी नहीं हुआ।

अच्छे चरित्र का निर्माण करना ही छात्रों का मुख्य कर्तव्य होना चाहिए

एक सच्चे सैनिक को सैन्य और आध्यात्मिक दोनों ही प्रशिक्षण की जरूरत होती है।

संघर्ष ने मुझे मनुष्य बनाया, मुझमें आत्मविश्वास उत्पन्न हुआ, जो पहले मुझमें नहीं था।

सुभाष चंद्र बोस के विचार

सुभाष चंद्र बोस के विचार

सिविल सेवा परीक्षा सुभाष चंद्र बोस आईसीएस (Imperial Civil Service) अधिकारी (जिसे आज आईएएस कहते हैं) बन गए थे। 1920 में बोस ने आईसीएस की वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था। हालांकि असहयोग आंदोलन (Non-Cooperation Movement) से प्रभावित सुभाष चंद्र बोस ने 1921 में सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया और भारत आ गए।

End of Article