Subhash Chandra Bose Jayanti: हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर हम जानेंगे देश के पराक्रम स्वतंत्रा सेनानी नेताजी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, जो प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।
- इस बार सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई जा रही है। इनका जन्म ओडिशा के कटक में सन 1897 को हुआ था।
- सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी को हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का प्रभावती देवी था।
- Subhas Chandra Bose 'आजाद हिंद फौज' की स्थापना की थी।
- सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही तीव्र बुद्धि के थे। उन्होंने इंग्लैंड के क्रैंब्रिज यूनिवर्सिटी से सिविल परीक्षा पास की है।
- 1921 में जब अंग्रेजों द्वारा भारत में किए जाने शोषण के बारे में पढ़ा, तो उसी समय भारत को आजाद कराने का प्रण ले लिया और इंग्लैंड में प्रशासनिक सेवा की प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ भारत देश वापस आ गए।
- भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। माना जाता है कि जर्मन के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने सुभाष चंद्र बोस को सबसे पहली बार ‘नेताजी’ कहकर बुलाया था, हालांकि इस पर थोड़ा मतभेद भी है।
- भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक सुभाष चंद्र बोस ने ही 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा' नाम का नारा दिया दिया था, जो आज भी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछा जाता है।
- उनकी मृत्यु का कोई प्रमाण नहीं मिला, यह आज तक रहस्यों से भरा है व अनसुलझा है। उनकी मौत कब कहां कैसे हुई, कोई नहीं जानता। माना जाता है वे खुद गुमनाम हो गए थे, और ताउम्र अपना पता नहीं चलने दिया।
