एजुकेशन

SSC Stenographer Result 2022: जारी हुआ स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी एग्जाम का रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jan 9, 2023, 07:35 PM IST

SSC Stenographer Result 2022: एसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

SSC Stenographer Result 2022

SSC Stenographer Result 2022, SSC Stenographer Grade C and D Exam Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के नतीजे आज यानी 9 जनवरी 2023 को जारी कर दिए हैं। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से भी स्टेनोग्राफर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर और 18 नवंबर 2022 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था। जारी सूचना के अनुसार, स्टेनोग्राफर ग्रेड सी परीक्षा में कुल 13100 और ग्रेड डी परीक्षा में 47246 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इस परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थियों को अब स्किल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। इस परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी और 16 फरवरी 2023 को किए जाने की संभावना है।

एसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 25 जनवरी 2023 को अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी 8 फरवरी 2023 तक अपने नतीजे देख सकेंगे।

How to download SSC Stenographer Grade C and D Result 2022

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर 'Result' के सेक्शन में जाएं और 'Steno Grade C & D' पर क्लिक करें।
  • यहां 'Stenographers Grade 'C' & 'D' Examination 2022 - List of the Candidates qualified in Computer Based Examination for appearing in Skill Test' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer Grade C and D Result 2022: Notice

इस साल एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा के लिए 20 अगस्त से 5 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर निर्धारित की गई थी। परीक्षा से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article