SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination 2022 Final Answer Key जारी हो गई है। एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2022 (पेपर- I) का परिणाम 9 जनवरी 2023 को जारी किया गया था। अब इच्छुक उम्मीदवार यहां से स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा के लिए फाइनल आंसर की चेक कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करके संबंधित प्रश्न पत्र के साथ SSC Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Final Answer Key चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा उम्मीदवारों के लिए 27.01.2023 (05:00 अपराह्न) से 10.02.2023 (05:00 अपराह्न) तक उपलब्ध होगी।
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' फाइनल आंसर की ऐसे करें चेक
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in पर जाएं। - होमपेज पर, Latest News सेक्शन में देखिए Uploading of Final Answer Key(s) along with Question Paper(s) of Computer Based Examination (Paper-I) of Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination 2022 नाम का लिंक होगा।
- इस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर पीडीएफ आ जाएगा।
- इसके बाद पीडीएफ सामने खुल जाएगी।
- यहां संबंधित लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें।
कब होगा कौशल परीक्षण
योग्य उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण 15 और 16 फरवरी, 2023 को होगा। इसकी विस्तृत समय सारिणी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर उचित समय पर जारी की जाएगी।
