SSC Stenographer Grade C & D 2024 Final Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। इन अपडेट्स को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से SSC Stenographer Grade C & D 2024 Final Answer Key Check & Download कर सकते हैं। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग ने कंप्यूटर आधारित स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2024 का परिणाम इस महीने 5 तारीख को घोषित किया था।
एसएससी ने लिखा:
“The Commission has uploaded the Final Answer Key (s) along with the Candidates’ Response Sheet(s) of Stenographer Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2024 on Commission’s website on 20.03.2025 (06:00 PM). Candidates may check their individual Final Answer Key(s) along with Candidates’ R e s p o n s e Sheet (s) from 20.03.2025 (06:00 PM) to 04.04.2025 (06:00 PM) by logging in through their Registered ID and Password,”
आधिकारिक रूप से बताया गया है कि आज 20 मार्च 2025 को SSC Stenographer Grade C & D 2024 Final Answer Key जारी कर दी गई है। उम्मीदवार फाइनल आंसर के साथ रिस्पॉन्स शीट भी देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए रजिस्टर्ड आईडी व पासवर्ड की जरूरत लगेगी।
योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक भी आयोग की वेबसाइट पर आज 20.03.2025 से 04.04.2025 (शाम 06:00 बजे) तक उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर अपने पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करके देख सकते हैं।
कितने पदों पर होनी है भर्ती
एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती अभियान का उद्देश्य 1,926 रिक्तियों को भरना है - स्टेनोग्राफर ग्रेड 'डी' के लिए 1,687 और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' के लिए 239। आयोग ने कौशल परीक्षण की तारीखों की भी घोषणा की है, जो 16 और 17 अप्रैल, 2025 के लिए निर्धारित हैं। केवल वे उम्मीदवार ही कौशल परीक्षा देने के पात्र हैं जिन्होंने लिखित परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है।
