एजुकेशन

SSC Stenographer Admit Card 2024: जारी होने जा रहा एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

SSC Stenographer Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Image

SSC Stenographer Admit Card 2024

SSC Stenographer Admit Card 2024: एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC Stenographer Exam 2024: ऐसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में किया जाएगा। हालांकि, आयोग ने अभी तक परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 200 अंकों के 200 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

SSC Stenographer Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download SSC Stenographer Admit Card 2024

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC Stenographer Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड डी के कुल 2006 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article