Rajasthan CET Admit Card 2024 Download Link: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड का इतंजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का एडमिट कार्ड आज यानी 14 अक्टूबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan CET Admit Card 2024: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
राजस्थान समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सेकेंडरी लेवल) का आयोजन 22 अक्टूबर, 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश जरूर पढ़ लें।
How to download Rajasthan CET Admit Card 2024
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB CET 2024 Pattern: नही होगी निगेटिव मार्किंग
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो राजस्थान सीईटी में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग भी नहीं की जाएगी। बता दें कि सभी सवाल सीनियर सेकेंडरी स्तर के होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
