एजुकेशन

SSC Recruitment 2026; 93,000 पदों पर निकलेगी बंपर भर्ती, इसी महीने SSC खोलेगा नौकरियों का पिटारा

SSC Big Bharti 2026: एसएससी (SSC) अप्रैल के महीने में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। 31 मार्च को ही कुछेक भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी होना था। लेकिन अब अप्रैल के महीने में ये भर्ती आने वाली है। ऐसे में युवा बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। चलिये जानते हैं भर्ती से जुड़ी जानकारी...

Image

SSC recruitment CGL CHSL and JE bharti for 93000 vacancies

SSC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से भर्तियों का इंतजार कर रहे नौजवानों के लिए एसएससी ने बड़ा अपडेट जारी किया है। एसएससी 90,000 से भी ज्यादा पदों पर इस महीने बंपर भर्ती निकालने जा रहा है। कैलेंडर के मुताबिक, सीजीएल और जूनियर इंजीनियर समेत कई सारे पदों पर भर्ती 31 मार्च को आनी थी। लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुए हैं। अब अप्रैल यानी इसी महीने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। ऐसे में युवाओं को इन सभी भर्तियों का इंतजार है। चलिये जानते हैं कि इस भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी...

किन विभागों में होनी है भर्ती ?

बताते चलें कि कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 31 मार्च 2026 को आना था लेकिन अब इसके अप्रैल में आने की उम्मीद है। वहीं जूनियर इंजीनियर भर्ती का नोटिफिकेशन भी 31 अप्रैल को आना था लेकिन ये भी इसी महीने आएगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन इसी महीने अप्रैल में जारी होगा। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2026 की जानकारी 30 अप्रैल को मिलेगी। दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई भर्ती की डीटेल्स भी 31 मई को जारी की जाएगी। एसएसी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 30 जून को जारी किया जाएगा। एसएससी कांस्टेबल जीडी भर्ती का नोटिफिकेशन मई में जारी होगा।

यहां आएगी बंपर वेकेंसी, तैयार रहें युवा

सबसे ज्यादा वेकेंसियां कांस्टेबल जीडी भर्ती 2027 में आएंगी। केंद्र ने हाल ही में राज्यसभा को लिखित प्रश्न के उत्तर में इस बात की जानकारी दी है। सरकार ने बताया है कि सीआरपीएफ और असम राइफल्स समेत अलग-अलग बलों में 93,000 से भी ज्यादा पद खाली हैं।

सुरक्षा बलों में भी बड़ी संख्या में मिलेगा मौका

सीएपीएफ में अभी कुल 93,124 पद खाली हैं। सीधे तौर पर सीमाओं की सुरक्षा और उग्रवाद विरोधी अभियानों में तैनात रहने वाले बलों में सबसे ज्यादा पद खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा खाली पद CISF और CRPF में हैं। ये पद कुल मिलाकर 27,400 हैं। इसके अलावा बीएसएफ में 14,531, आईटीबीपी में 12333, SSB में 6784 और असम राइफल्स की बात करें तो इसमें 3749 खाली पद हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article